Promotion: Group ‘C’ to Group ‘B’ – Official Language Rules

No. Hindi-2010/0L-1/10/4, dated 03.07.2019

विषय:    ग्रुप ‘सी’ में पदोन्नति एवं ग्रुप ‘सी’ से ग्रुप ‘बी’ में पदोन्नति हेतु चयन – उपर्युक्त चयन के लिए आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षाओं में राजभाषा नीति एवं नियमों के संबंध में प्रश्न शामिल करना।

संदर्भ: बोर्ड का दिनांक 14.12.2016 का समसंख्यक पत्र।

बोर्ड के उपर्युक्त संदर्भाधीन पत्र के तहत ग्रुप ‘सी’ में पदोन्नति एवं ग्रुप ‘सी’ से ग्रुप ‘बी’ में पदोन्नति के लिए ली जाने वाली विभागीय परीक्षाओं में राजभाषा नीति एवं नियमों के संबंध में प्रश्न शामिल किए जाने हेतु अनुदेश जारी किए गए थे।

इसमें निर्धारित कुल अंकों अर्थात 150 में से 15 अंक राजभाषा नीति एवं नियमों के लिए भी निर्धारित किए गए थे। बोर्ड के दिनांक 19.03.2019 के पत्र संख्या-E(GP)2018/2/31 (RBE No.53/2019) के तहत इन चयनों में प्रश्न पत्रों के पैटर्न में बदलाव किया गया है और कुल अंकों को 150 से घटकर 100 कर दिया गया है।

जहां तक ‘सी’ से ग्रुप ‘बी’ पदों पर पदोन्नति के लिए चयन करने का संबंध है, बोर्ड द्वारा अब यह विनिश्चय किया गया है कि कुल 100 अंकों में से 10% अंक राजभाषा नीति एवं राजभाषा नियमों के प्रश्नों के लिए निर्धारित किए जाएं। इस संबंध में अन्य दिशा निर्देश यथावत रहेंगे।

Download Railway Board Circular dated 03.07.2019

Forward reference ⇒ RBE No.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *